Showing posts with label Soor Piya. Show all posts
Showing posts with label Soor Piya. Show all posts

30 June, 2010

मोरी धानी चुनरिया लाल भयी



राग:- यमन
ताल
:-त्रिताल
सम
:- मात्रा 9 पर


मोरी धानी चुनरिया लाल भयी
लाल भयी रे मोरी सुध भी गयी
मोरी धानी चुनरिया लाल भयी


भीतर लंका आग जली मैं

गगन अगन में रंग जो गयी
मोरी धानी चुनरिया लाल भयी


गोकुल मथुरा काशी काबा
पायो तब से जाग गयी
मोरी धानी चुनरिया लाल भयी


'सूर-पिया' ने छेडा यमन तो
गाल की लाली गुलाल भयी
मोरी धानी चुनरिया लाल भयी


शब्द एवं स्वर रचना :- 'सूर-पिया' (Bhavesh N. Pattni)

27 June, 2010

जाउं री मैं तो जाउं जमुना के तीर

छोटा खयाल
ताल:- कहेरवा
सम:- मात्रा 6 पर

जाउं री मैं तो जाउं जमुना के तीर
जाउं री मैं तो जाउं जमुना के तीर

जमुना पे लागा मोहे बांसुरी से तीर
बाट निहारुं बहे, नैनों से नीर, नैनों से नीर
जाउं री मैं तो जाउं जमुना के तीर

Written and Composed by
'सूर-पिया' (Bhavesh N. Pattni)